फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कटर वाली हार्वेस्टर मशीनें दे रहीं दुर्घटनाओं को निमंत्रण

Mon, 27 Oct 2025 11:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। धान में नमी के नाम पर शेलर मालिकों द्वारा मजबूर किसानों का शोषण करने के मामले में किसान जत्थेबंदियों ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। किसान नेताओं ने मसले का जल्द हल ना करने की सूरत में राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। एशिया की दूसरी बड़ी अनाज मंडी जगरांव में ज्यादा नमी के नाम पर किसानों से जबरन अतिरिक्त धान वसूलने के आरोपों से माहौल गरमा गया है।
भारतीय किसान यूनियन (एकता डकौंदा) के बैनर तले सोमवार को किसानों ने रोष मार्च निकालते हुए एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़ को मांगपत्र सौंपा और शेलर मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। यूनियन के जिला अध्यक्ष जगतार सिंह देहडका की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कई शेलर मालिक धान में नमी का बहाना बनाकर किसानों से जरूरत से अधिक बोरियां लूटने में लगे हैं। उन्होंने मांग पत्र में गांव बरसालां और काउंके के दो शेलर मालिकों के नाम लिख कर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामरेड कमलजीत खन्ना ने आरोप लगाया कि अनाज मंडी से शेलर में भेजे जाने वाले धान की 100 बोरियों के पीछे 8 और एक ट्रक के पीछे 24 बोरी अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। मंडी से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले अब तक केवल 30 प्रतिशत धान की खरीद हो पाई है। इस मौके पर बलबीर सिंह, सरूप सिंह भम्मीपुरा, आत्मा सिंह भम्मीपुरा, गुरजीत सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे। इस मामले में शेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता का कहना है कि हम सरकार की और से तय की गई 17 फीसदी नमी वाला धान ही शेलर में उतरवा रहे हैं। किसी से भी अतिरिक्त धान की बोरिया नहीं ली जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें