फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मावां-धीयां की रैलियों से महिलाओं को साध रहीं हरसिमरत बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल मावां-धीयां की रैली के माध्यम से महिलाओं को पार्टी से जोड़ रही हैं। यह कवायद पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले की जा रही है। इन रैलियों में महिलाओं की समस्याओं और नशे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

हरसिमरत इस दौरान महिलाओं से नशे के कारोबार पर रोक लगाने की अपील कर रही हैं। उन्होंने गांवों और मोहल्लों में ठीकरी पहरा लगाने का आह्वान किया। सांसद ने बताया कि नशे के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई महिलाएं कर रही हैं। इस बुराई का सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाओं को ही भुगतना पड़ रहा है। शिअद की सरकार बनने पर विशेष कार्यबल बनाया जाएगा। यह कार्यबल महिला पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में काम करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य नशे के खतरे को पूरी तरह खत्म करना होगा।
सरकारी योजना के मुकाबले अकाली दल का दांव
पंजाब सरकार भी महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से मावां-धीयां सत्कार योजना चल रही है। अब इसी तरह से मिलता-जुलता नाम हरसिमरत ने अपने रैलियों के अभियान को दिया है। जिसके जरिये महिलाओं को लामबंद करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें