फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रिपेयरिंग पीयू में होनी थी तो बाहर क्यों ले जाई गई हेरिटेज टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की हेरिटेज टेबल पीयू से बाहर जाते-जाते बची, लेकिन पीयू के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले के पीछे के लोगों पर कार्रवाई नहीं कर पाए जबकि वह खुद ही अपने बयानों से कटघरे में खड़े हैं।
विज्ञापन

तीन माह पहले पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर पांच से एक हेरिटेज टेबल बाहर ले जाई जा रही थी। सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से यह टेबल वापस पीयू आ गई। सुरक्षा कर्मियों को बताया गया कि टेबल रिपेयरिंग के लिए बाहर ले जाई जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार लोगों ने यह बात साफ कर दी कि हेरिटेज फर्नीचर की रिपेयरिंग पीयू में ही होती है। उसके लिए कमेटी बनी है। एक सूचना पर फर्नीचर की रिपेयरिंग हो जाती है। अब सवाल खड़ा है कि जब रिपेयरिंग यहां होती है तो फिर टेबल किसलिए बाहर जा रही थी। इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। पीयू के जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। सूत्रों का कहना है कि दोषियों को बचाया जा रहा है। हॉस्टल की जिम्मेदार संभाल रहे लोगों से लेकर कई इस कटघरे में है। लगातार हेरिटेज फर्नीचर पर चोट की जा रही है फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें