फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Dial 112: हरियाणा के लोगों में बढ़ रहा मनमुटाव, Dial 112 पर झगड़े की होती हैं 43 प्रतिशत कॉल

Fri, 05 Aug 2022 02:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में डायल 112 पर रोजाना औसतन 2234 सूचनाएं आती हैं और लोग पुलिस की मदद मांगते हैं। रोजाना सबसे अधिक फोन गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत, रोहतक, पलवल से आती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में डायल 112 पर करीब 43 फीसदी कॉल आपसी झगड़े की आ रही हैं। सबसे अधिक लड़ाई-झगड़े के मामले गुरुग्राम, पानीपत और फरीदाबाद में सामने आए हैं, जबकि सबसे कम शिकायतें पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र से आई है। इनमें अधिकतर मामले पति-पत्नी, पारिवारिक झगड़ों के अलावा आम जनता के सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले झगड़े शामिल हैं। अहम बात ये भी है कि विवाद और झगड़े की अधिकतर सूचनाएं शाम के समय आती हैं। हरियाणा सरकार की ओर से 26 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक डायल 112 की कार्यप्रणाली को लेकर समीक्षा में तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में डायल 112 पर रोजाना औसतन 2234 सूचनाएं आती हैं और लोग पुलिस की मदद मांगते हैं। रोजाना सबसे अधिक फोन गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत, रोहतक, पलवल से आती हैं। इनके अलावा, शेष जिलों में प्रतिदिन 100 से नीचे कॉल रहती हैं। चरखीदादरी, यमुनानगर, हांसी और सिरसा में सबसे कम कॉल आ रही हैं। 

जुलाई 2021 में प्रदेश में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी। पूरे प्रदेश के लिए 621 गाड़ियां दी गई हैं। थानों के हिसाब से दो से तीन गाड़ियां लगाई गई हैं, जो सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचती हैं।

शहर में 5 से 15 और ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 20 मिनट है रिस्पांस टाइम

सबसे अहम बात ये है कि सभी जिलों में डायल 112 टीम का रिस्पांस टाइम 5 से 20 मिनट तक आ रहा है। हर सूचना पर पुलिस की गाड़ी घटनस्थल पर पहुंच रही है। समीक्षा में सामने आया है कि शहरी क्षेत्र में टीम का रिस्पांस टाइम 5 से 10 मिनट है और ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 20 मिनट का समय आ रहा है। जिलों की बात करें तो पलवल, पानीपत में 15 से 20 शहरी और ग्रामीण का 30 से 35 मिनट रिस्पांस है, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है।
विज्ञापन

 
जिला        कुल कॉल     झगड़े की कॉल
अंबाला      412   31
भिवानी  580 448
चरखीदादरी  317     199
फरीदाबाद 1543 554
फतेहाबाद 429 312
गुरुग्राम   2556 1106
हांसी 248 171
हिसार   618 138
झज्जर   445 255
जींद 660 415
कैथल 438 168
करनाल   280 235
कुरुक्षेत्र 541 21
महेंद्रगढ़ 501 425
नूंह 510 240
पलवल 703 216
पंचकूला 400 23
पानीपत 980 840
रेवाड़ी 761 264
रोहतक 881 54
सिरसा   401 216
सोनीपत 1242 340
यमुनानगर 200 120
कुल 15646 6791
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें