फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क हादसे में दादी-पोती और एक अन्य की मौत, दो घायल

Thu, 11 Sep 2025 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। राजपुरा-पटियाला रोड पर वीरवार सुबह हुए एक भीषण सडक़ हादसे ने तीन जिंदगियां लील लीं। चूना भट्टी के सामने हुई इस घटना में एक तेज रफ्तार कार ने दादी और पोती समेत तीन लोगों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 16 की निवासी यशोदा देवी (60) अपनी पोती अनन्या (13) और पोते बीर (12) के साथ सुबह सब्जी मंडी जा रही थीं। इसी दौरान उनके पीछे गणेश कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप ऋषिदेव (45) भी जा रहे थे। जैसे ही वे गणेश कॉलोनी से पटियाला रोड पर चढ़े, पटियाला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यशोदा देवी, उनकी पोती अनन्या और प्रदीप ऋषिदेव हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरे और उनकी मौके पर मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में यशोदा देवी का पोता बीर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर के बाद कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई, जिससे कार चालक अखिल कश्यप भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सिविल अस्पताल भेजा। घायल बीर और कार चालक अखिल कश्यप को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक अखिल कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घर में पसरा मातम
यशोदा देवी और अनन्या की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि प्रदीप ऋषिदेव के परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सडक़ सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। यह घटना एक बार फिर सडक़ पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के गंभीर परिणामों को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें