पंचकूला। जिले की तीन मंडियों में 67950 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 40650 मीट्रिक टन हैफेड और 27300 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग द्वारा खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 64445 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 5200 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसमें से 1100 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 4100 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 37800 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 17500 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 20300 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई। रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 24950 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 8700 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 16250 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। तीनों मंडियों द्वारा अब तक 64445 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 4555 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। 955 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग व 3600 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है।
इसी प्रकार बरवाला अनाजमंडी में 36427 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें से 16385 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग व 20042 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। रायपुररानी अनाजमंडी में 23463 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 8263 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग तथा 15200 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है।