फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मालवा के बाद दो और नहरें बनाकर भूजल स्तर सुधारेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दशमेश व मालेरकोटला नहरी पानी योजनाओं पर होगा काम, 100 नए निकास स्रोत बनाए जाएंगे
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में मालवा नहर के बाद अब पंजाब सरकार दो और नहरों का निर्माण करेगी। दशमेश और मालेरकोटला नहरी योजनाओं को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा। सूबे के हर किसान के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार की ओर से प्रदेश में 100 नए निकास स्रोत तैयार किए जा रहे हैं।
विशेषकर यह 100 नए निकास स्रोत उन जिलों में तैयार किए जा रहे हैं, जहां भूजल 300 से 400 फीट तक नीचे जा चुका है। इन नए निकास स्रोत के लिए सरकार ने इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश जारी कर जल्द इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


तीन नहरी प्रोजेक्टों पर 1,536 करोड़ होंगे खर्च
प्रदेश सरकार नहरी पानी के चैनल को बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है। 1,536 करोड़ रुपये की लागत से तीन नहरी योजनाएं पूरी की जाएंगी। पहली बार नदियों, ड्रेन, चो और छोटी नदियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य अवैध कब्जों की पहचान कर उन्हें हटाना है। यहां तक की जिन किसानों के खेतों तक नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है, वे इसकी जानकारी सरकार के ई-सिंचाई नामक मोबाइल एप पर भी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन

सरकार का दावा- 94 गांवों में पहली बार पानी पहुंचाया
जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि राज्य के 94 गांवों में पहली बार नहरी पानी पहुंचा है। 49 गांवों में 35-40 साल के अंतराल के बाद पानी पहुंचा है। इसके अलावा यह सुनिश्चित करने के लिए कि नहर में टूट-फूट के कारण किसानों को कोई समस्या न हो, लगभग 414 किलोमीटर लंबाई की बंद पड़ी नहरों को पुनर्स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें