फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए राहत राशि बढ़ाए सरकार : डल्लेवाल

Wed, 15 Oct 2025 11:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए पंजाब और दूसरे राज्यों के किसानों की मुख्य समस्याओं को हल करने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है। ज्ञापन में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए राहत राशि बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन


डल्लेवाल ने कहा कि बाढ़ की वजह से फसलों, जानवरों और घरों को भारी नुकसान हुआ है, इसलिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर कम से कम 1 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा, जान के नुकसान पर 25 लाख रुपये प्रति परिवार और घरों की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये देने का फैसला करना चाहिए। डल्लेवाल ने पराली जलाने के मुद्दे पर कहा कि कटाई और थ्रेसिंग के बीच का समय कम होने की वजह से किसान पराली जलाने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार किसानों पर सख्ती को रोके। खरीद के दौरान धान मापने के लिए इस्तेमाल होने वाले मीटरों में हेराफेरी और लूटपाट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि मंडी के अधिकारी और बिचौलिए मिलकर किसानों की फसल कम रेट पर खरीद रहे हैं। डल्लेवाल ने डीएपी खाद की सप्लाई में रुकावट पर भी नाराजगी जताई और मांग की है कि किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से खाद दी जाए। मांग पत्र में गन्ना किसानों का बकाया तुरंत देने, 450 रुपये प्रति क्विंटल का रेट नोटिफिकेशन करने और मिलों को समय पर चालू करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें