फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य वर्ग को साधने का सरकार का सियासी दांव, सामान्य वर्ग आयोग का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सूबा सरकार ने सामान्य वर्ग को साधने के लिए बड़ा सियासी दांव खेल दिया है। सरकार ने सूबे में पहले राज्य सामान्य वर्ग आयोग का गठन कर दिया है। आयोग के पहले चेयरमैन के रूप में जालंधर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नवजोत दहिया को सरकार की ओर से नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे की सरकार हर सियासी दांव खेल रही है। राज्य में सामान्य वर्ग के वोटरों को साधने के लिए चन्नी सरकार ने राज्य के पहले सामान्य वर्ग आयोग (पंजाब स्टेट कमीशन फॉर जनरल कैटेगरी) का गठन कर अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने आयोग का पहला चेयरमैन जालंधर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नवजोत दहिया को नियुक्त कर दिया है। दहिया की नियुक्ति 29 दिसंबर से प्रभावी हो गई है। हालांकि उन्होंने अभी तक इस जिम्मेदारी का प्रभार नहीं संभाला है। बताया जा रहा है कि जल्द ही वह अपना प्रभार सभालेंगे।
डॉ. नवजोत दहिया मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पीपीपी से वर्ष 2012 में शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मनप्रीत बादल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। डॉ. दहिया जालंधर के माडल टाउन में रहते हैं। उनकी पत्नी भी चिकित्सक हैं। वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के हड्डी रोग के प्रधान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें