चंडीगढ़। प्रदेश की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) को पार कर गई है। इसके साथ ही 4.71 लाख किसानों के बैंक खातों में 20,713.24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा करवाई जा चुकी है।
यह जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने राज्य में चल रहे धान खरीद सीजन की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अब तक 70 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। राज्य में 2,500 से अधिक मंडियां चालू हैं और किसानों की फसल 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जा रही है।