फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए : मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह बजट सारी गारंटियां पूरी पर केंद्रित था। महिलाओं का सत्कार करते हुए उन्हें सम्मान राशि देने की घोषणा के बाद आप सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादों को पूरा कर लिया है। हम महिलाएं को सशक्त बनाएंगे। सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

मान ने कहा कि मेरे पंजाब की महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू की गई है। यह महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की भलाई को केंद्र में रखकर यह बजट पेश किया गया है जो आप सरकार द्वारा उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुख्य वादे को पूरा करता है।
लीकेज, रिश्वतखोरी रोकी
सीएम मान ने कहा कि सिस्टम में लीकेज या रिश्वतखोरी जैसी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रोका गया है। साथ ही बचाए गए संसाधन अब उन योजनाओं में निवेश किए जा रहे हैं जिनका सीधा लाभ आम आदमी को हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें