फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : जल्द कालका-शिमला रेल ट्रैक पर दौड़ेंगे पैनोरमिक कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। आरसीएफ कपूरथला पैनोरमिक कोचों के निर्माण की तैयारी कर रहा है। इन कोचों को कालका-शिमला मार्ग में चलाया जाएगा। कोच के डिजाइन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसके शैल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। कोच के निर्माण के बाद नैरो गेज रूट पर इनका ट्रायल भी किया जाएगा। कोच शैल का ट्रायल सफल होने के बाद इन डिब्बों में फर्निशिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाद इनका नियमित उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोच में सीसीटीवी और फायर अलार्म होगा
इन नैरो गेज पैनोरमिक कोच की बड़ी और चौड़ी खिड़कियों को जरूरत के अनुसार खोला भी जा सकेगा। इनके माध्यम से बाहरी परिदृश्य की साफ झलक देखने को मिलेगी। इन कोचों की छत का कुछ भाग भी पारदर्शी होगा। मुग्ध करने वाले पहाड़ी दृश्यों का कोच में बैठे ही आनंद भी उठाया जा सकेगा। रेलवे मंत्रालय के आदेश पर आरसीएफ डिजाइन तैयार करने में जुटा है। डिब्बों का मुख्य आकर्षण बड़ी और चौड़ी खिड़कियों के अतिरिक्त यात्री अपनी आरामदायक सीटों को ट्रेन की दिशा के अनुसार 180 डिग्री तक घुमा भी सकेंगे। कोच का अंदरूनी हिस्सा खूबसूरत एफआरपी पैनल से सुसज्जित होगा। यह कोच सीसीटीवी और फायर अलार्म जैसे अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से भी लैस होंगे। भारतीय रेलवे ने आरसीएफ कपूरथला को उत्तर भारत के प्रमुख पर्यटक यात्रा मार्ग कालका-शिमला रेल मार्ग के लिए अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं वाले कोचों का निर्माण करने के लिए कहा गया है।
30 डिब्बों का निर्माण
रेल कोच फैक्ट्री कालका-शिमला मार्ग के लिए 30 नैरो गेज पैनोरमिक कोचों का निर्माण करेगी। एलएचबी तकनीक पर आधारित नए कोचों के लिए शुरुआती डिजाइन तैयार कर लिए हैं। इन डिब्बों के लिए स्टेनलेस स्टील के हलके वजन वाले शैल डिजाइन के अलावा बड़ी खिड़कियों और छत पर शीशे तैयार किए गए हैं। नए शैल के अलावा बोगियों को अपग्रेड करने और ब्रेक सिस्टम में सुधार की योजना बनाई गई है
विज्ञापन

कोट
हमारे पास कुछ कोच आ जाएंगे तब उनका ट्रायल होगा। ट्रायल सफल होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हमेशा प्रयासरत है। - हरी मोहन, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें