पंचकूला। गुरुग्राम के बहुचर्चित गीतांजलि हत्या मामले में मंगलवार को पंचकूला, सीबीआई की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के आरोपी एवं पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग के पिता कोर्ट में पेशी पर पहुंचे। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान तीन गवाहों ने बयान भी दर्ज कराए। अब मामले की आगामी सुनवाई एक अप्रैल को होगी।
पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग के खिलाफ पत्नी गीतांजलि की हत्या का मामला पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में विचाराधीन है। मामला सात जुलाई 2013 का है। पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग की पत्नी गीतांजलि की हत्या गोली लगने से हुई थी। गीतांजलि की हत्या के करीब दो वर्ष बाद आठ सितंबर 2016 को रवनीत गर्ग को सीबीआई ने कैथल से गिरफ्तार कर पंचकूला सीबीआई कोर्ट में पेश किया था।