पंचकूला। अगर आपके घर पर कोई भी नौकर या किराएदार बिना किसी वेरिफिकेशन के रह रहा है, और वह किसी आपराधिक वारदात में शामिल है तो उसके साथ घर के मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने सोमवार को शहर में रह रहे मकान मालिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उक्त एडवाइजरी में डीसीपी से शहर में रह रहे सभी मकान मालिकों को उनके किराए दार और नौकरों की वेरिफिकेशन करवाने को कहा है।
डीसीपी ने कहा कि कई अपराधी किसी अन्य शहर या राज्य में आपराधिक वारदात करके अपनी पहचान छिपाकर छोटे शहरों या गांव में किराए पर रहता है या बतौर नौकर काम करता है। ऐसे में कोई आपराधिक घटना नहीं हो इसके लिए पुलिस की तरफ से यह एडवाइजरी जारी की गई है। किराएदार या नौकर की पुलिस वेरिफिकेशन के लिए नजदीक के पुलिस स्टेशन में जाकर वेरिफिकेशन करवाएं। इसके इसके अलावा हरियाणा पुलिस की आनलाइन वेबसाइट पर जाकर लॉग इन अकाउंट बनाकर पुलिस या वेरिफिकेशन पर आनलाइन फार्म भरकर वेरिफिकेशन के लिए आवेदन दे सकते हैं।