फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेंगू पर वार की तैयारी, कालका-पिंजौर के 30 वार्डों में फॉगिंग अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
29 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा अभियान, वार्ड नंबर-1 से हुई शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। डेंगू और मच्छरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर परिषद कालका-पिंजौर ने शहर के सभी 30 वार्डों में फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया है। मुख्य सफाई निरीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार 29 अगस्त से 20 सितंबर तक प्रतिदिन फॉगिंग करवाई जाएगी। शनिवार को फॉगिंग मशीनों की जांच के बाद वार्ड नंबर-1 से अभियान की शुरुआत की गई।
नगर परिषद ने संबंधित एसआई और एएसआई को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई दरोगाओं की ड्यूटी लगाकर फॉगिंग कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के लिए एक कर्मचारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो सभी वार्डों के पार्षदों के साथ समन्वय कर फॉगिंग की जानकारी जुटाएगा और कार्य की प्रगति पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन के अनुसार फॉगिंग अभियान का पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाएगा, ताकि प्रत्येक वार्ड में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य सुनिश्चित किया जा सके। फॉगिंग शुरू होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। परिषद का कहना है कि सभी 30 वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग करवाई जाएगी, जिससे मच्छरों के प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन


कोट
फॉगिंग अभियान को लेकर कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। वार्ड नंबर-1 से कार्य शुरू हो चुका है और नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग करवाई जाएगी।
-अनिल नैन, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद कालका-पिंजौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें