फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गैंगस्टर बलजीत चौधरी ने बंबीहा गैंग से खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए लगाई हाईकोर्ट से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने मोहाली के एसएसपी को याची की मांग पर निर्णय लेने का दिया आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। गैंगस्टर बलजीत चौधरी ने बंबीहा गैंग से जान का खतरा बताते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए मोहाली के एसएसपी को याची के मांगपत्र पर निर्णय लेने का आदेश दिया है।

याचिका दाखिल करते हुए बलजीत चौधरी ने बताया कि उसके खिलाफ चंडीगढ़ में 23 फरवरी 2023 को एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद वह जमानत पर रिहा हो गया था। याची ने बताया कि उसे व उसके परिवार को बंबीहा गैंग से जान का खतरा है और ऐसे में उसकी जान की सुरक्षा की जानी चाहिए।
विज्ञापन

याची इस मामले में लगातार चंडीगढ़ ट्रायल कोर्ट में पेश हो रहा है। ट्रायल में निजी रूप से पेशी की छूट को लेकर याची ने आवेदन किया था और इस पर चंडीगढ़ पुलिस ने बताया था कि एक नाके पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान सामने आया था कि वह लोग याची की हत्या की योजना बना रहे थे।
इस आधार पर याची की सुरक्षा को लेकर सिफारिश की गई थी। याची ने कहा कि वह चंडीगढ़ में नहीं बल्कि पंजाब (मोहाली) में रहता है और ऐसे में उसने अपनी सुरक्षा के लिए डीजीपी व एसएसपी से गुहार लगाई। इस सब का कोई लाभ नहीं हुआ और अभी तक सुरक्षा को लेकर निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन

याची पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता की सुरक्षा की मांग को लेकर दिए गए मांगपत्र पर निर्णय लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें