फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जी साथियान ने जीता पुरुष एकल खिताब, महिलाओं में सुतीर्था रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन जी. साथियान ने यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल इंडोर मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष एकल फाइनल में जी. साथियान ने पायस जैन को 11-2, 11-6, 11-8, 10-12, 12-10 से हरा दिया।
विज्ञापन

वहीं महिला एकल फाइनल में आरएसपीबी की सुतीर्था मुखर्जी ने महाराष्ट्र की तनीशा कोटेचा को 11-9, 12-10, 14-12, 11-5 से हराकर खिताब जीता।
इसके पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पायस ने एसएफआर स्नेहित को 11-4, 5-11, 7-11, 11-8, 12-10, 11-5 से हराया था। साथियान ने अंकुर भट्टाचार्य को 6-11, 11-8, 11-4, 6-11, 12-10, 11-5 से मात दी।
महिलाओं के सेमीफाइनल मुकाबले में सुतीर्था ने स्वस्तिका घोष को 6-11, 11-7, 11-5, 12-10, 10-12, 15-13 से हराया था जबकि तनीषा ने अनुषा कुटुंबले को 10-12, 12-10, 5-11, 11-5, 11-6, 11-7 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें