फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक एसएचओ का हाथ ऑटो में फंसाकर 200 मीटर घसीटा, फल विक्रेता गिरफ्तार

विज्ञापन
सफेद रंग का ऑटो पुलिस के कब्जे में।
विज्ञापन
दस्तावेज जांच से बचने के लिए भागा चालक, ऑटो इंपाउंड कर 32 हजार रुपये का चालान
विज्ञापन

सेक्टर-9/10 डिवाइडिंग रोड पर जांच के दौरान हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-9/10 डिवाइडिंग रोड पर दस्तावेजों की जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए एक फल विक्रेता ऑटो चालक ने वाहन भगा दिया। इस दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार का हाथ ऑटो में फंस गया और चालक उन्हें करीब 100 से 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। किसी तरह एसएचओ ने खुद को सुरक्षित किया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे सेक्टर-16 मार्केट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ऑटो को इंपाउंड कर 32 हजार रुपये का चालान भी किया है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि सड़क किनारे अवैध रूप से रेहड़ी लगाकर फल बेचने वालों की शिकायतों के बाद बुधवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इसी दौरान एक थ्री-व्हीलर ऑटो में फल बेच रहे चालक को दस्तावेज जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उसने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भगा लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऑटो भगाते समय एसएचओ वरिंद्र कुमार का हाथ वाहन में फंस गया। इसके बावजूद चालक नहीं रुका और काफी दूरी तक वाहन चलाता रहा। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की। सिटी ट्रैफिक एसएचओ की टीम ने आरोपी को सेक्टर-16 मार्केट से पकड़ लिया।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। साथ ही ऑटो को इंपाउंड कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 हजार रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें