फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रेशर पाइप लीक होने से रोडवेज बस के ब्रेक हुए फेल, चालक की सूझबूझ से टला हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डखरोग से पिंजौर आ रही बस में 40 से 45 स्कूली बच्चे थे सवार, लोगों ने पहियों के आगे पत्थर लगाकर रुकवाई बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। रायतन क्षेत्र के गांव डखरोग से पिंजौर की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज की बस में बुधवार सुबह तकनीकी खराबी आने से बड़ा हादसा टल गया। बस की प्रेशर पाइप लीक होने से ब्रेक प्रभावित हो गए, लेकिन चालक ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया। बस में उस समय 40 से 45 स्कूली बच्चे सवार थे।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे सरकारी बस स्कूली बच्चों को लेकर डखरोग से पिंजौर और कालका की ओर जा रही थी। रास्ते में प्रेशर पाइप लीक होने से बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। घटना का पता चलते ही बस में सवार बच्चों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने बस को नियंत्रित रखने का प्रयास किया। वहीं आसपास मौजूद स्थानीय लोग भी तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बस को सुरक्षित रोकने के लिए पहियों के आगे बड़े पत्थर लगा दिए, जिससे बस रुक गई और संभावित हादसा टल गया।
घटना में किसी भी बच्चे, बस चालक या अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते उठाए गए कदमों से बड़ी अनहोनी टल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि पहाड़ी मार्गों पर चलने वाली स्कूल बसों और अन्य वाहनों की नियमित फिटनेस जांच कराई जाए तथा समय-समय पर उनका तकनीकी रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें