फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी में 10 सितंबर को लगेगा निशुल्क परीक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी सेक्टर-15 के प्रांगण में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत निशुल्क परीक्षण शिविर 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि शिविर केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) मोहाली और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत लगाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए कान की मशीन, व्हीलचेयर, सिलीकोन फोम कुशन, छड़ी, कोहनी वाली बैसाखी, वॉकर, साइकिल कॉलर, कांख बैसाखी, कमर की बेल्ट, घुटने की बेल्ट, ट्राईपॉड-टेट्रापॉड, स्टूल कमोड के साथ चेयर आदि निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए आधार कार्ड (60 वर्षीय एवं अधिक, बीपीएल राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पेंशन पासबुक की फोटोकॉपी (पहला व दूसरा पेज), आय प्रमाण पत्र, नोटरी द्वारा शपथ पत्र (मासिक आय 15000 से कम) दस्तावेज आवश्यक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें