फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन डिलीवरी देने के नाम पर 80 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ऑनलाइन डिलीवरी देने से पहले ग्राहक से नौ रुपये की मांग की। जैसे ही भेजे लिंक पर ग्राहक ने क्लिक किया तो उसके एकाउंट से 80 हजार रुपये निकल गए। मामले की शिकायत मनसा देवी कांप्लेक्स थाने में दी गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ सेक्टर-19 निवासी अनमोल गिलहोत्रा ने बताया कि फ्लिपकार्ट से सामान की डिलीवरी लेने के लिए उन्होंने बुकिंग की थी। पंचकूला मनसा देवी कांपलेक्स-4 में उनका नेटजेंस सोफीच ऑफिस है। उन्होंने डिलीवरी के लिए मनसा देवी कांप्लेक्स के ऑफिस का पता फ्लिपकार्ट को लिखाया था। जब उनका आर्डर समय पर नहीं पहुंचा और उनको संदेश आया कि आपका आर्डर नहीं पहुंचा है। इस पर उन्होंने गूगल से ब्लूडार्ट का नंबर निकालकर उस पर दोबारा कॉल किया। नंबर पर फोन करने पर पता चला कि अनमोल गिलहोत्रा का सामान वापस आ गया है। इस पर उन्हें नौ रुपये का चार्ज देना होगा तभी उनके सामान की डिलीवरी दोबारा होगी। इसके बाद फ्लिपकार्ट के नंबर पर उसको एक लिंक भेजा गया। जैसे ही लिंक पर अनमोल ने क्लिक किया। उनके अकाउंट से अस्सी हजार रुपये कट गए। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। मनसा देवी कांपलेक्स की पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को दबोचा जाएगा। नंबर को ट्रेस कर जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें