फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सफलता: सरकारी स्कूलों की PTM में आए 23 लाख+ अभिभावक; 7500 से अधिक स्कूलों तक पहुंचे पंजाब के विधायक-अफसर

Sat, 20 Dec 2025 09:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़।

सार

पंजाब सरकार की पहल पर शिक्षा जगत में बड़े बदलाव दिख रहे हैं। चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) राज्य की सबसे बड़ी शिक्षा मुहिम है, जिसमें 23 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी हुई। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित पीटीएम में शरीक हुए। इस मुहिम के तहत राज्य के विधायकों और अधिकारियों ने 7500 से अधिक स्कूलों का दौरा किया। विस्तार से जानिए
विज्ञापन
पंजाब सरकार की पहल पर चौथी मेगा पीटीएम - फोटो : एक्स@harjotbains
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को सरकारी स्कूलों में चौथी मेगा अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन जिसमें 23.30 लाख से अधिक अभिभावकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों ने 7500 से अधिक स्कूलों का दौरा किया
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री आनंदपुर साहिब में पीटीएम कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने जिला होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पददी सूरा सिंह में मेगा पीटीएम में शिरकत की। इसके अतिरिक्त विधायकों, स्कूल शिक्षा सचिव अनिंदिता मित्रा, एससीईआरटी की निदेशक किरण शर्मा, उपायुक्तों और शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने 7500 से अधिक स्कूलों का दौरा किया।
40 हजार से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया
बैंस ने बताया कि सरकार पीटीएम के तहत अभिभावकों और स्कूलों के बीच संबंधों को मजबूत कर रही है। यह पहल अभिभावकों को उनके बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदार बनाकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों को बेहतर बनाने में मदद कर रही है। 40,000 से अधिक शिक्षकों को अभिभावक कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए ब्लॉक और क्लस्टर स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यशालाओं का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका को सुदृढ़ करना, घर और स्कूल में सक्रिय व सकारात्मक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Chandigarh: पंजाब में चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक, सबसे बड़ी शिक्षा मुहिम में 23 लाख से अधिक अभिभावक शामिल
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण पर जोर
हरजोत सिंह बैंस के मुताबिक पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में सरकार अपनी तरह की नई पहल कर रही है। इसके माध्यम से अभिभावकों को शैक्षणिक लक्ष्यों और शिक्षा क्षेत्र में आगामी पहलों की स्पष्ट जानकारी मिलती है। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाता है कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें