फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग से 1.50 करोड़ की ठगी के मामले में चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर अपराध थाना पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल कुमार निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी से 15 एटीएम/डेबिट कार्ड, 19 चेकबुक, पांच मोबाइल फोन और विभिन्न बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।इस मामले में तीन आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर उसे विदेशी ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर निवेश का झांसा दिया गया। आरोपियों ने फर्जी आईडी और नकली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में करीब 1.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
शिकायत मिलते ही थाना साइबर अपराध सेक्टर-20 की टीम ने एसआई भूप सिंह के नेतृत्व में तकनीकी जांच शुरू की। बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन का विश्लेषण करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खातों से करीब पांच करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी लेनदेन जुड़े हैं। वह पहले भी तमिलनाडु के एक साइबर ठगी मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें