फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61308 बच्चों के साथ शुरू हुए चार हजार प्ले स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में शुक्रवार से 4000 प्ले स्कूल 61308 बच्चों के साथ शुरू हो गए। स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों की संख्या एक लाख करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य इनके जरिये बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाना और उन्हें स्कूल के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार पहली अप्रैल को अंबाला में 4352, भिवानी में 3137, फरीदाबाद में 4510, फतेहाबाद में 2297, गुरुग्राम में 1425, हिसार में 5802, झज्जर में 8568, कैथल में 1141, कुरुक्षेत्र में 1659, नूंह में 2394, पंचकूला में 3488, पानीपत में 5977, रेवाड़ी में 2021, सिरसा में 1492, सोनीपत में 1409, यमुनानगर में 8905 बच्चे प्ले स्कूल में पहुंचे।
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने शुक्रवार को कैथल से प्ले स्कूलों का उद्घाटन किया। सरकार ने वर्ष 2020 में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के तौर पर विकसित करने का फैसला लिया था। कोरोना महामारी तथा आंगनबाड़ी कर्मियों के आंदोलन के बावजूद सरकार फैसले को लागू करने में सफल रही।
विज्ञापन

स्कूल रेडीनेस मेले में पहुंची 58.75 हजार माताएं
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि 31 मार्च को 4000 आंगनबाड़ी प्ले स्कूलों पर स्कूल रेडीनेस मेले आयोजित किए गए। इनमें 54 हजार 750 माताओं ने शिरकत की। अंबाला में 4221, भिवानी में 2789, फरीदाबाद में 4458, फतेहाबाद में 2226, गुरुग्राम में 1442, हिसार में 5192, झज्जर में 9792, कैथल में 1029, कुरुक्षेत्र में 1526, नूंह में 1738, पंचकूला में 3518, पानीपत में 5259, रेवाड़ी में 1744, सिरसा में 1317, सोनीपत में 1802, यमुनानगर में 7861 माताएं मेले में पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें