फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों से 9.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लोगों ने मोरनी क्षेत्र के चार युवाओं से करीब 9.50 लाख की ठगी कर ली। पीडि़तों की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने चार अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान संतराम मोरनी और अंबाला के नारायणगढ़ निवासी पृथ्वी राज के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 2021 से 2025 के बीच मोरनी क्षेत्र निवासी नमन शर्मा, निर्मल कुमार, ललित शर्मा और दीक्षित शर्मा मोरनी निवासी से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग रकम ठग ली। सभी युवकों को यह कहा गया कि उन्हें नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल चंडीगढ़ या अन्य सरकारी विभागों में स्थायी नौकरी दी जाएगी। झांसे में आकर युवकों ने जमा पूंजी, रिश्तेदारों से उधार व बैंक खातों से पैसे निकालकर आरोपियों को दे दिए।

नकली नियुक्ति पत्र और फर्जी ट्रेनिंग लेटर

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवाओं को सिक्योरिटी कंपनी का फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर और ट्रेनिंग जॉइनिंग लेटर भेजा। इन्हें देखकर पीडि़तों को यकीन हो गया कि वे सरकारी नौकरी पर जा रहे हैं। सभी युवकों को चंडीगढ़ भेजा गया और उन्हें ऑफिस के बाहर इंतजार करवाया गया। कई दिन तक उन्हें वहां बुलाकर टालमटोल की गई और बाद में आरोपी फरार हो गए। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवारों को धमकियां दीं। मामले की जांच इकोनॉमिक ऑफेंस विंग पंचकूला को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें