फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध खनन में एएसआई मलकीत बेनीवाल समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में अवैध खनन के मामले में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने एएसआई मलकीत बेनीवाल को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद उसका अंबाला जेल भेजने का आदेश दिया। वह लंबे समय से बरवाला चौकी में तैनात थे और अवैध खनन का मामला भी बरवाला से जुड़ा है। आरोपी को लेकर डीसीपी हिमाद्रि कौशिक की स्पेशल टीम, जिसमें एसीपी विक्रम नेहरा भी पंचकूला कोर्ट पहुंचे। पुलिस ने अदालत से आरोपी मलकीत बेनीवाल का तीन दिन का रिमांड मांगा था।
विज्ञापन

जानकारी केे अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एएसआई मलकीत बेनीवाल के अलावा हेड कांस्टेबल नफे सिंह ही पुलिस की ओर से की जाने वाली अवैध खनन में छापेमारी की जानकारी पहले ही माफिया को लीक करता था। ईएचसी इंद्रजीत माइनिंग माफिया से यूपीआई के जरिए लेनदेन कर रिश्वत प्राप्त करता था। एएसआई मलकीत व्हाट्सएप पर अवैध खनन से जुड़ी गाड़ियों को ग्रीन सिग्नल देने का काम करता था। ड्राइवर मनवीर सिंह पैसों का लेनदेन और सूचना देने में शामिल पाया गया है।
अवैध खनन में 82 लोगों की सूची
अवैध खनन केस में 82 लोगों की सूची सामने आई है। इसमें 69 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इस मामले की जांच में एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने मामले में 82 लोगों को शामिल किया था। जिसके पूरी होने से पहले ही उनका ट्रांसफर कुरुक्षेत्र कर दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी दीपक की गिरफ्तारी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद नहीं की गई। वहीं, इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से पुलिस कमिश्नर से स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें