पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें तीन सेक्टर-19 और एक धान का मरीज शामिल है। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इसकी पुष्टि पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने की।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40381 हैं। इसमें पंचकूला से अब तक कुल 30697 केस सामने आए हैं। पंचकूला में अबतक कोरोना से 377 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाए और सामाजिक दूरी का पालन करें।