फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाईवे किनारे खड़े चार दोस्तों को टेंपो ट्रैवलर ने मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला-शिमला हाईवे पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चारों दोस्त दो बाइक पर बद्दी से मोहाली लौट रहे थे। चंडीमंदिर टोल प्लाजा क्रॉस करने के बाद वे कुछ देर के लिए हाईवे किनारे रुके थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक टेंपो ट्रैवलर लेकर भाग गया। मृतक की पहचान सचिन (22) मोहाली निवासी के रूप में हुई है। सचिन मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का रहने वाला था। घायलों की पहचान पिंजौर के अनुराग, हिमाचल प्रदेश के मंडी के आर्यन और जीरकपुर निवासी हितेश के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बद्दी दोस्त मिलने गए थे चारों
घायल अनुराग ने बताया कि वे मोहाली में नौकरी करते और रूममेट हैं। दो बाइक पर शुक्रवार को वे चारों बद्दी दोस्त से मिलने गए थे। शनिवार सुबह चंडीमंदिर टोल प्लाजा क्रॉस करने के बाद हाईवे पर थोड़ी देर रुके थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही एचएचआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पंचकूला लगाया गया। यहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात टेंपो ट्रैवलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर सचिन का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें