पंजाब में शनिवार को कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिला। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोरोना से चार लोगों की जान चली गई, जबकि 261 नए मरीज आए। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 221 है।
शनिवार को लुधियाना में 30, जालंधर में 17, पटियाला में 11, एसएएस नगर में 19, अमृतसर में 17, गुरदासपुर में 8, बठिंडा में 6, होशियारपुर में 18, कपूरथला में 18, संगरूर में 2, फतेहगढ़ साहिब में 6, रोपड़ में 6, मानसा में एक, फाजिल्का में एक, पठानकोट में 6, मोगा में दो, तरनतारन में दो, फरीदकोट में 5, एसबीएस नगर में 82 कोरोना के मरीज मिले।
वहीं चंडीगढ़ शहर में शनिवार को कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। दूसरी ओर, एकांतवास में रखे गए 35 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। पॉजिटिव मिले मरीजों में 9 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। सेक्टर-37 निवासी 75 साल की वृद्धा की जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान मौत हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ किडनी और उच्च रक्तचाप से ग्रसित थी।