फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में तीन पुरुषों समेत चार की मौत, 250 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। सोमवार को भी तीन पुरुषों समेत चार लोगों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। इसके अलावा 250 नए लोग भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में सभी मामले पंचकूला के हैं। अभी तक 221 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। जिले में संक्रमण का रिकवरी रेट 89.77 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संख्या 2021 है। कोरोना संक्रमण से सोमवार को पिंजौर निवासी 60 वर्षीय और 68 वर्षीय बुजुर्गों की मौत हो गई। संक्रमण से मोगीनंद निवासी 45 वर्षीय महिला और सेक्टर-21 निवासी एक 66 वर्षीय पुरुष की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को 250 लोग बीमार मिले हैं। संक्रमित मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित भी किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि अलीपुर में एक, अमरावती इनक्लेव में एक, बार गोदाम में एक, बरवाला में दो, भोगपुर में एक, बीड़ घग्गर में दो, चंडी मंदिर में दो, सीआरपीएफ में तीन, डीएलएफ वैली में दस, गनौली में एक, इंदिरा कॉलोनी में एक, आईटीबीपी भानू में नौ, कालका में पांच, खड़क मंगोली में सात, खटौली में दो, कोट में एक, माजरी में तीन, एमडीसी-4 में दो, एमडीसी-5 में छह, एमडीसी-6 में एक संक्रमित मिला है।
इसके अलावा मोगीनंद में एक, मोेरनी में तीन, नानकपुर में तीन, ओल्ड पंचकूला में दो, पिंजौर में 38, पुलिस लाइन में एक, रायपुररानी में आठ, राजीव कॉलोनी में एक, रैली में तीन, सेक्टर-10 में दस, सेक्टर-11 में छह, सेक्टर-12 में छह, सेक्टर-12ए में पांच, सेक्टर-14 में तीन, सेक्टर-15 में 15, सेक्टर-16 में एक, सेक्टर-17 में सात, सेक्टर-18 में पांच, सेक्टर-19 में पांच, सेक्टर-2 में एक, सेक्टर-20 में 11, सेक्टर-21 में पांच, सेक्टर-24 में एक, सेक्टर-25 में चार, सेक्टर-26 में तीन, सेक्टर-27 में आठ, सेक्टर-28 में तीन, सेक्टर-30 में एक, सेक्टर-4 में 11, सेक्टर-5 में एक, सेक्टर-6 में दो, सेक्टर-7 में दो, सेक्टर-8 में तीन, सेक्टर-9 में आठ, सुखदर्शनपुर में एक, सूरजपुर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

अब तक की गई 282457 सैंपलिंग
पंचकूला। जिले में अब तक 282457 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से कुल 30281 लोग संक्रमित हैं। इसमें से जिले में संक्रमितों की संख्या 21937 है। 19695 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में 2021 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें