फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस कर्मचारी बनकर कबाड़ी से 35 हजार वसूलने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी बनकर ठगी करले वाले पुलिस की गिरफ्त में। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। कबाड़ी दुकानदार से 35 हजार रुपये की वसूली के मामले में सेक्टर-10 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई कर पुलिस ने चारों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पीएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि चारों आरोपी फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करते थे। आरोपियों की पहचान चंदनपुरी वासी पिपली वाला आऊन मनीमाजरा चंडीगढ़, सोनू सिंह सकेतड़ी पंचकूला, विशाल अरोड़ा सेक्टर-5 पंचकूला और अमित कुमार वासी पंजाब काॅलोनी रामगढ़ निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन




चौकी इंचार्ज ने बताया कि बुढ़नपुर सेक्टर-17 पंचकूला का रहने वाला नरेश कुमार का सेक्टर-11 में कबाड़ी की दुकान है। 22 दिसंबर की शाम दुकान पर कार सवार चार युवक पहुंचे। उन्होंने स्वयं को पुलिस कर्मचारी बताया। चारों ने नरेश को धमकाकर चोरी की बाइक के पार्ट्स खरीदने के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद कबाड़ी दुकानदार से पांच लाख की डिमांड की। पूरे रुपये नहीं होने पर वे दुकानदार से 25 हजार नगद और 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-5 में दी। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें