फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक किलो हेरोइन का फर्जी केस दर्ज करने वाला पूर्व एसएसपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ जालंधर ने की गिरफ्तारी, अमृतसर में डाली थी फर्जी हेरोइन की खेप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जालंधर । एसटीएफ ने दो साल पहले रिटायर हो चुके पूर्व एसएसपी व एआईजी रशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने एसएसपी रहते हुए अमृतसर के एक व्यक्ति पर एक किलो हेरोइन का फर्जी केस दर्ज किया था। उच्चस्तरीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि रशपाल सिंह जब एसटीएफ चीफ थे, उनकी टीम ने गुरजंट सिंह उर्फ सोनू नाम के व्यक्ति से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस पूरी खेप को बलविंदर सिंह के नाम पर दिखाकर गुरजंट सिंह को रिहा कर दिया था। बलविंदर ने इस केस को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने नवंबर 2019 में मामले की जांच का जिम्मा डीजीपी डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन प्रमोद बान को सौंपा। जांच में डीजीपी की तरफ से बलविंदर सिंह की कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन का डाटा दिसंबर 2020 में हाईकोर्ट में दाखिल किया गया। कॉल डिटेल्स व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सवाल खड़े हुए और जनवरी 2021 को हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई के हवाले कर दी। नशा तस्करी से जुड़े एक मामले में जांच के बाद सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में एसटीएफ के एआईजी रशपाल सिंह सहित 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में रछपाल सिंह के अलावा इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह व बलविंदर सिंह, थानेदार कुलविंदर सिंह, थानेदार सुरजीत सिंह, थानेदार कुलबीर सिंह, थानेदार बेअंत सिंह, कुलवंत सिंह और हवलदार हीरा सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं पंजाब पुलिस की उच्चस्तरीय टीम ने जांच के बाज़ रशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 2017 का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें