फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीएनबी का पूर्व अधिकारी कुलबीर सिंह दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी में 68 करोड़ का गबन के मामले में सतर्कता ब्यूरो की कार्रवाई
विज्ञापन

अब तक 16 आरोपी सलाखों के पीछे, बिना अनुमति खोले खाते से उड़ाई गई थी करोड़ों की रकम

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 68 करोड़ रुपये के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नेशनल बैंक, मनीमाजरा के पूर्व बैंक अधिकारी कुलबीर सिंह, निवासी सेक्टर-7 पंचकूला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को दिल्ली से पकड़ा गया। मंगलवार को कोर्ट में पेश किए जाने पर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाएगी कि बैंक में यह खाता कैसे खोला गया और इस घोटाले में किन-किन लोगों की मिलीभगत रही। सूत्रों के अनुसार कुलबीर सिंह बैंक में एचएसवीपी से जुड़े मामलों को संभालता था।
विज्ञापन


2015 में खुला था संदिग्ध खाता
यह मामला वर्ष 2015 से जुड़ा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी/हुडा) के तत्कालीन सीनियर लेखा अधिकारी सुनील कुमार बंसल ने उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बिना पीएनबी मनीमाजरा में विभाग का एक खाता खुलवाया था। यह खाता 30 मई 2015 को आरोपी कुलबीर सिंह और अन्य बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से खोला गया था। जांच में सामने आया कि 2 जनवरी 2018 से 10 सितंबर 2018 के बीच विभाग के दो अलग-अलग खातों से 46 करोड़ रुपये और 22.71 करोड़ रुपये मिलाकर कुल 68 करोड़ 71 लाख 57 हजार रुपये अवैध रूप से अन्य खातों में ट्रांसफर किए गए। यह लेनदेन उसी खाते के जरिये हुआ जिसे बिना अनुमति खोला गया था। इस संबंध में 7 मार्च 2023 को सेक्टर-7 थाना में मामला दर्ज किया गया था और आगे की जांच एसीबी को सौंप दी गई।
विज्ञापन


फरार आरोपी पर एलओसी जारी
ब्यूरो ने इस मामले में फरार आरोपी संजेव बिंदल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। सतर्कता ब्यूरो 68 करोड़ रुपये के इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें