फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री सतवंत कौर संधू का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री चमकौर साहिब। पूर्व कैबिनेट मंत्री सतवंत कौर संधू का शुक्रवार रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिन से मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल थीं। बीती रात 10.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन

संधू के पति अजैब सिंह संधू सन 1962 और 1972 में अकाली दल के विधायक चुने गए थे। 1974 में उनके देहांत के बाद से सतवंत कौर संधू पहली बार विधायक बनीं। उसके बाद 1977 में वे दूसरी बार जीतकर कैबिनेट मंत्री बनीं। उन्होंने तीसरी बार 1980 में, चौथी बार 1997 और पांचवीं बार 2002 में जीत हासिल की। हलके के विधायक चरनजीत सिंह चन्नी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें