फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खाद्यान खरीद होगी आनलाइन

Tue, 20 Sep 2016 09:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को तीन माह में विभाग में मिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खाद्यान खरीद को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक डा. मेघना कंवर ने दी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं पूर्ति  नियंत्रक डा. मेघना कंवर ने कहा कि जिले में धान की खरीद को सरकार की हिदायत के अनुसार करने के लिए सचिव मार्केट कमेटी  रायपुररानी, बरवाला और पंचकूला के कार्यालय में आढ़तियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी मार्केट कमेटी के सचिव, उपसचिव और सभी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के  प्रधान और उपप्रधान ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल के आंकड़े सरकार द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर में दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

 इस संबंध में  बैठक में सभी मंडियों के आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान और उपप्रधान को ई-उपार्जन की व्यवस्था लागू करने में सहयोग देने के निर्देश दिए गए है। डा. मेघना ने बैठक में मौजूद सभी आढ़तियों और मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह खरीद सीजन शुरू होने से पहले सभी तैयारी पूरी कर लें। इससे धान खरीद के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें