फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने कई गोदाम पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्याज का लिमिट से ज्यादा स्टॉक गोदामों में रखने की सूचना पर बुधवार को फूड एंड सप्लाई विभाग ने पंचकूला जिले में कई गोदामों पर छापेमारी की। लेकिन छापेमारी की टीम के सदस्यों को किसी भी गोदाम पर लिमिट से ज्यादा स्टॉक प्याज का नहीं मिला। फूड एंड सप्लाई डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर पंचकूला की टीम के निरीक्षक नीरज शर्मा, निरीक्षक सुरेश, निरीक्षक राजकुमार, और उप निरीक्षक नंद लाल ने संयुक्त टीम बनाकर पंचकूला जिले में प्याज की जमाखोरी की चेकिंग को लेकर यह छापेमारी की थी।
विज्ञापन

टीम ने मैसर्ज खुराना ट्रेडिंग कंपनी सेक्टर-20 पंचकूला, सब्जी मंडी बरवाला, पीपी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड खंगेसरा, श्री साईं जी कोल्ड स्टोर बरवाला, कटारिया कोल्ड स्टोर रियोड, रायपुररानी क्लॉक और कालका सब ब्लॉक के खुदरा विक्रेता का निरीक्षण किया। सरकार की ओर से प्याज के स्टॉक की लिमिट थोक विक्रेता के लिए 250 क्विंटल और खुदरा विक्रेता के लिए 50 क्विंटल निर्धारित की हुई है। लेकिन इस छापेमारी के दौरान सरकार की ओर से निर्धारित स्टॉक से कम प्याज पाया गया। नीरज शर्मा ने बताया कि किसी भी व्यापारी को निर्धारित स्टॉक से अधिक का स्टॉक किसी भी कीमत पर नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें