लुधियाना।
लुधियाना में फूड सप्लाई विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने के लिए बीआरएस नगर इलाके के फूड आउटलेट, रेस्टोरेंट, फूड कार्नर और रेहड़ी संचालकों पर छापेमारी करके कॉर्मशियल उपयोग में लाए जा रहे आठ घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
एएफएसओ नितिन कालिया के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जतिंदर, रोशन चोपड़ा और मनप्रीत सिंह की टीम ने जिले के कई इलाकों में छापेमारी के दौरान पाया कि कुछ रेस्तरां कॉमर्शियल सिलेंडर तो इस्तेमाल कर रहे थे पर उनके पास कनेक्शन की कॉपी और सिलेंडर की परचेज स्लिप मौजूद नहीं थी। टीम ने नियमों का पालन करने और जरूरी कागजात पूरे रखने की हिदायत दी थी। डीएफएससी पूर्वी शिफाली चोपड़ा और डीएफएससी पश्चिमी सरताज सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की और बताया कि त्योहारी दिनों को मद्देनजर रखते हुए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।