फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धुंध ने बढ़ाई परेशानी, रात के समय सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी इलाके में घनी धुंध के चलते रात के समय सड़कों पर चलना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। समस्या को और गंभीर बना रही है सड़कों के किनारे व बीच में बनी सफेद पट्टियों का गायब होना। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को सड़क की दिशा और किनारों का सही अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। यह परेशानी केवल स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि मोरनी घूमने आने वाले सैलानियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सैलानियों का कहना है कि पहाड़ी और घुमावदार सड़कों पर सफेद पट्टियों के अभाव में वाहन फिसलने या सड़क से नीचे उतरने का डर बना रहता है। कई स्थानों पर तो सड़क और खाई के बीच का फर्क करना भी मुश्किल हो जाता है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों पर सफेद पट्टियों का पुनः पेंट किया जाए, ताकि धुंध व रात के समय दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात सुरक्षित बनाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें