फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोरोना के लिए आईसीयू में पांच बेड बढ़ाए

विज्ञापन
अस्पताल में बना आईसीयू वार्ड
विज्ञापन
पंचकूला के नागरिक अस्पताल में 17 बेड का आईसीयू तैयार, जांच के लिए एक हजार किटें मंगाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में आईसीयू में पांच बेड बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल में वेंटिलेटर के साथ 17 बेड तैयार हैं। कोरोना की जांच के लिए 1000 किटें भी मंगवाई हैं। फिलहाल पंचकूला में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है, एहतियात के तौर पर अस्पताल के सी ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर पर एक स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है। इसकी ऊपरी मंजिल पर 14 बेड का वार्ड भी तैयार किया है। इसके अलावा पीएचसी, सीएचसी लेवल पर फ्लू कॉर्नर शुरू करने की तैयारी चल रही है। सभी कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए सैंपल सिविल अस्पताल में लाए जाएंगे। इसके अलावा बाल रोग विभाग के आईसीयू में इसके लिए इंतजाम शुरू कर दिए हैं। यहां भी बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। आरटीपीसीआर की जांच भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन



अस्पताल प्रबंधन की ओर से करीब 80 स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें तैनात कर दी गई हैं। इस टीम में सभी डिपार्टमेंट के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। पूरी टीम के लिए कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना अग्रवाल और डॉ. अमरजीत को बनाया है। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर आठ बेड और फर्स्ट फ्लोर पर 14 बेड लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें