फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: थार चालक ने चाकू से वन विभाग के गार्ड पर किया हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
घायल फॉरेस्ट गार्ड और अन्य तीन युवक आरोपी को काबू करते हुए।
विज्ञापन
बीचबचाव में चंडीगढ़ के दो राहगीर भी हुए घायल
विज्ञापन

डायल 112 की टीम ने घायलों को रात एक बजे अस्पताल पहुंचाया

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। प्रेमपुरा चेक पोस्ट पर तैनात वन विभाग के गार्ड पर एक थार चालक ने चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए चंडीगढ़ के दो राहगीर भी जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को पंचकूला सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में रात करीब एक बजे उपचार के लिए लाया गया। आरोप है थार चालक नशे में था, इसलिए वह मौके से भाग नहीं पाया और किसी तरह उसे काबू कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी अमृतपाल सिंह ग्रेवाल को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
घटना रात करीब 12 बजे की है। जब अवैध खनन और खैर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रेमपुरा चेक पोस्ट पर गार्ड ज्ञानदेव ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 11:45 बजे एक पंजाब नंबर की थार गाड़ी आई और चेक पोस्ट पर दो से तीन चक्कर लगाए। इस पर गार्ड को शक हुआ और उसने थार चालक को बार-बार गाड़ी घुमाने की वजह पूछा तो आरोपी ने बिना कुछ बताए गार्ड ज्ञान देव की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान चड़ीगढ़ से घूमने आए तीन बाइक सवार युवकों ने गार्ड पर हमला होता देख बीचबचाव किया, लेकिन थार चालक ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें दो लड़के सुखदीप और आयुष घायल हो गए। आरोप है कि थार चालक नशे में था, इसलिए हमले के बाद वह भाग नहीं पाया। चड़ीगढ़ निवासी तीनों युवकों की मदद से घायल गार्ड ज्ञानदेव ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पिंजौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह चड़ीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम अमृतपाल सिंह ग्रेवाल बताया है। उसने गार्ड पर हमले की बात कबूलते हुए कहा है कि पारिवारिक समस्या के कारण वह तनाव में था। हमले के वक्त ज्ञानदेव चेकपोस्ट पर अकेला तैनात था। उनके साथी गश्त पर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल 112 की टीम ने गार्ड को अस्पताल पहुंचाया
फोरेस्ट रेंज ऑफिसर योगेंद्र दलाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे हमारे गार्ड ज्ञानदेव पर एक थार चालक ने चाकू से हमला किया है। चालक शराब के नशे में धुत था। हमले की सूचना मिलते ही हमारी टीम पहुंची और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। डायल 112 की गाड़ी से ज्ञानदेव को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें