फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर फरार हुए पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मारपीट के एक मामले में थाना कालका पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के परवाणु, गांव सधौंग निवासी अमरजीत सिंह, परवाणु, सेक्टर-3 के पुरला निवासी जसविन्दर सिंह, विजय कुमार, धर्मपुर निवासी साहिल और परवाणु, सेक्टर-2 स्थित शीतला माता मंदिर के समीप रहने वाले अभिलेष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जहां उन्हें जमानत मिल गई। मामले के शिकायतकर्ता टिपरा, कालका निवासी निशांत के बयानों पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस को खटीक मोहल्ला टिपरा में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस को कालका परवाणु बैरियर टिपरा बाईपास पर एक लावारिस गाड़ी खड़ी मिली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें