67 इंजीनियर ब्रिगेड रेजीमेंट की ओर से नारायणगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में 23 और 24 अक्तूबर को जवान आगभनेयास्त्रों को चलाने का अभ्यास करेंगे। इसलिए दोनों ही दिन सुबह के समय आसपास के गांवों के लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।
रेजीमेंट के प्रवक्ता ने बताया कि जवानों की ओर से सुबह साढ़े छह से दोपहर बाद साढ़े चार बजे तक और रात 7.45 से 10.30 बजे तक अभ्यास किया जाएगा।
फायरिंग के दौरान गांव रित्ता-टिब्बा, देबड़, रेहना, महशुमपुर, गोविंदपुर, धर्मपुर बेड़ा, गनोली, बधोर, सुल्तानपुर, दंदलावड़, भूड, ढूगां, जौली, मंडटोंड, मंधोवाला, गढ़ीकोटाहा, मौहलीवाला गांव के लोगों से फायरिंग रेंज में प्रवेश नहीं करने की अपील की गई है। साथ ही पशुओं की सुरक्षा के लिए भी सतर्क रहने को कहा गया है।