पंचकूला। शार्ट-सर्किट के कारण सेक्टर-11 स्थित एससीओ-19 स्थित राघव गिफ्ट गैलरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग बुझाई। पंचकूला फायर ऑफिसर तरसेेम सिंह ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट है।
पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित राघव गिफ्ट गैलरी के शोरूम में वीरवार सुबह 11.30 बजे आग लग गई। आग लगने के कारण करीब 40 लाख का सामान जलकर राख हो गया। सुबह 11:130 बजे राघव गिफ्ट गैलरी से धुआं उठने लगा। मौके पर मौजूद मार्केट कमेटी के सचिव रवि बंसल ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां और पुलिस पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, शोरूम में रखा सभी सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सेक्टर-11 मार्केट के सचिव रवि बंसल ने बताया कि वह अपने दुकान पर बैठे थे कि तभी बगल वाले शोरूम से धुआं उठना शुरू हो गया। इसके बाद राघव गिफ्ट गैलरी चलाने वाले राजकुमार गोयल और उनके भाई अनिल कुमार को इसकेे सूचना दी गई। दोनों भाई मिलकर इस शोरूम में अपनी गिफ्ट और ग्रोसरी शॉप चलाते हैं। आग लगने के बाद 40 लाख का सामान जल गया। पंचकूला फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। इस मौके पर फायर कर्मचारी और पुलिस बल तैनात रहा।