फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जेनरेटर में लगी आग, आसपास रखा सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। शुक्रवार देर शाम जनरेटर में आग लगने से शोरूम की दूसरी मंजिल में आग लगने से आसपास रखा सामान जलकर राख हो गया। शोरूम मालिक रोमी आहूजा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद उसी समय शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखे जेनरेटर को चलाया गया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद शोरूम के बाहर से जा रहे लोगों ने बताया कि शोरूम के ऊपर वाली मंजिल में आग की लपटें उठ रहीं हैं। उसने जब ऊपर जाकर देखा तो जेनरेटर में आग लगी हुई थी। उसके साथ आसपास पड़े सामान में भी आग लगी थी। उसी समय इसकी सूचना पुलिस और फायर स्टेशन में दी गई। मौके पर कालका से दो दमकल की गाड़ियां पहुंचीं उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर एसीपी कालका योगेंद्र शर्मा और पिंजौर थाना प्रभारी सोमवीर ढाका भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें