फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में झुग्गियों में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा शक्ति टीम ने समय रहते लोगों को निकाला सुरक्षित, दमकल के साथ दो घंटे में पाया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 सब्जी मंडी क्षेत्र में शनिवार दोपहर झुग्गियों के पास लगी आग पर पुलिस की तत्परता से समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन दुर्गा शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तेज गर्मी और सूखी घास-कचरे के कारण आग तेजी से फैलने लगी और आसपास खड़े वाहनों व झुग्गियों तक पहुंचने का खतरा बन गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही दुर्गा शक्ति टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए झुग्गियों को खाली करवाया और वाहनों को हटवाया। इस दौरान महिला मुख्य सिपाही कविता, सिपाही उस्मान, महिला सिपाही अंजली और चालक सुभाष ने साहस और तत्परता का परिचय दिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं और पुलिस के साथ मिलकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि समय रहते कार्रवाई के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने टीम के कार्य की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें