फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुर्जकोटियां में अवैध माइनिंग पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक, एक वाहन इंपाउंड डीसीपी ने कहा-अवैध माइनिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। बुर्जकोटियां के पास अवैध माइनिंग करते हुए पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर सख्त कार्रवाई की है। जांच में चालक खनन सामग्री से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके चलते एक वाहन इंपाउंड कर दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अमरावती चौकी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नदी किनारे छापेमारी कर यह कार्रवाई की। चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान चालकों से खनन सामग्री और वाहनों से जुड़े वैध बिल व टैक्स दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। नियमों के उल्लंघन पर दोनों वाहनों को अमरावती चौकी में खड़ा करवाया गया। इनमें से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को इंपाउंड कर दिया गया है, जबकि दूसरे के खिलाफ कार्रवाई प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जिले में अवैध माइनिंग पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए एंटी-इलीगल माइनिंग टीमें और स्थानीय पुलिस लगातार अभियान चला रही हैं। सीसीटीवी निगरानी के साथ फील्ड में गश्त भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें