फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एसबीआई बिल्डिंग के पीछे लगी आग, 20 मिनट में बुझी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा शक्ति टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, वाहनों को भी सुरक्षित हटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित एसबीआई बैंक बिल्डिंग के पीछे खाली स्थान में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। मौके पर गश्त कर रही पंचकूला पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:50 बजे दुर्गा शक्ति टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एएसआई सुखदेव, महिला सिपाही अंजली और होमगार्ड सुभाष ने बैंक बिल्डिंग के पीछे से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया और वहां खड़े वाहनों को भी दूर करवाया, ताकि आग फैलने से कोई नुकसान न हो। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस के सहयोग से करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पंचकूला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्गा शक्ति टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें