फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांग पार्किंग पर कार पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाया क्लैंप, चालक ने तोड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 में नो पार्किंग में खड़ी कार पर ट्रैफिक पुलिस क्लैंप लगा दिया। कार चालक को यह बात नागवार गुजरी और उसने क्लैंप तोड़ डाला। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मनीमाजरा निवासी गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ट्रैफिक विंग में तैनात एएसआई फकीर चंद ने बताया कि उसकी ड्यूटी सोमवार को सेक्टर-34 में नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के व्हील पर क्लैंप लगाकर चालान करने की लगी थी। इस दौरान सेक्टर 34 स्थित शोरूम नंबर (121) के पास कार नंबर (सीएच 01एएक्स 8812) नो पार्किंग में खड़ी हुई थी। इसके बाद उन्होंने गाड़ी के दो टायरों पर क्लैंप लगा दिया। थोड़ी देर बाद जब वापस लौटे तो चालक ने व्हील क्लैंप तोड़ रखा था। इसके बाद एएसआई ने कार चालक गौरव को पकड़कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने चालक गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें