फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग से धोखाधड़ी कर बैंक खाते से उड़ाए 80 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बैंक में कागजात जमा कराने के नाम पर बुजुर्ग महिला के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरदयाल कौर ने बताया कि कुछ समय पहले उनके लैंडलाइन नंबर पर फोन आया। व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है, खाते के संबंधित कुछ दस्तावेजों की जरूरत है। बुजुर्ग होने के चलते शिकायतकर्ता गुरदयाल कौर ने कॉलर को दस्तावेज रिसीव करने के लिए घर बुला लिया। व्यक्ति ने गुरदयाल के घर पहुंचकर उसने अपना नाम राहुल बताया और कहा कि बैंक का कुछ जरूरी दस्तावेज लेना है। इसके बाद शातिर ने 4 चेक और उनकी बैंक की पास बुक और हस्ताक्षर लेकर वहां से चलता बना। थोड़े दिन बाद पता चला कि गुरदयाल कौर के खाते से किसी ने 2 ट्रांजेक्शन कर 35 और 45 हजार उड़ा दिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें