फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बसों में महिला पुलिसकर्मी रहेगी तैनात, महिलाओें की ट्रिप मॉनिटरिंग प्रणाली से होगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सुरक्षा को लेकर डीसीपी ने बसों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा हॉट स्पॉट क्षेत्र चिह्नित किए हैं, जहां पर महिला और पुरुष कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा ट्रिप मॉनिटरिंग प्रणाली से पुलिस महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। डीसीपी पंचकूला हिमाद्रि कौशिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मचारियों को निर्देश जारी किए। डीसीपी ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो इसके लिए यह कदम उठाए गए हैं।
डीसीपी ने बताया कि स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी के समय बसों में महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है, ताकि छात्राओं के साथ किसी प्रकार अनहोनी की घटना ना हो। करीब 25 से 30 महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। छात्राएं और महिलाएं अपने मोबाइल में डायल 112 की एप इंस्टाल करके किसी भी प्रकार का संदेह होने पर एप में रेड अलर्ट पर कॉल करके पुलिस को सूचित कर सकती हैं।
विज्ञापन

यात्रा पंजीकरण कर ले सकती हैं सुरक्षा
उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्यभर में ट्रिप मॉनिटरिंग प्रणाली की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से महिलाएं अपने मोबाइल में डायल 112 पर कॉल करके वेब बेस्ड आधारित फार्म पर अपनी यात्रा के बारे में पंजीकरण करवा सकती हैं। पंजीकरण फार्म उनके मोबाइल पर लिंक के माध्यम से कॉल करने के उपरांत प्राप्त होगा। इसके बाद उस फार्म में अपनी यात्रा के बारे में जानकारी भरकर सबमिट किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके उपरांत महिला की सुरक्षा को लेकर डायल 112 की टीम मॉनिटरिंग करेगी जब तक वह घर नहीं पहुंच जाती, उस समय के बीच कॉल करके पुलिस महिला से जानकारी लेगी। डीसीपी ने बताया कि जो महिलाएं लेट नाइट घर से बाहर जाती हैं, जो अपने कार्यालय से घर लेट नाइट लौटती हैं, इस सेवा को एक्टिवेट कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें